Uttarakhand: मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, अंकिता भंडारी मामले में राजनीति करने का आरोप

Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पूरे प्रदेश की राजनीति गर्म आ गई है जहां कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच व वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जगह-जगह पुतले फूंक रही है तथा प्रदर्शन कर रही है। वही आज रविवार को मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। मुख्यालय चम्पावत में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी व भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लगातार निकृष्ट राजनीति की जा रही है। जबकि प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई व मजबूत साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत कर अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है। इसके बावजूद कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। अंकिता को मोहरा बनाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है।

पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्ज़ा राज्यमंत्री श्याम पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।