रिपोर्ट -सोनू उनियाल
देहरादून। विधानसभा में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 का 101,175.33 लाख करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि सात बिंदुओं पर केंद्रित उत्तराखंड का बजट है और इस साल राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 8 करोड़ मिलेंगे जबकि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए 60 करोड़ तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 8 करोड़ मिलेंगे।
पेश किया 101,175.33 लाख करोड़ का बजट
बजट में मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़। जमरानी बांध के लिए 625 करोड़। सौंग बांध के लिए 75 करोड़। लखवाड़ के लिए 285 करोड़ का बजट है। राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 1500 करोड़। जल जीवन मिशन के लिए 1843 करोड़। नगर पेयजल के लिए 100 करोड़ का बजट है।
उत्तराखंड में 220 किमी नई सड़कें बनेंगी। 1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। 1550 किमी मार्ग नवीनीकरण होगा। 1200 किमी सड़क में सुरक्षा कार्य होंगे। 37 पुल बनाने का लक्ष्य है। जिसके लिये राजस्व मद में बजट 59,954.65 करोड़, पूंजीगत मद में 41,220.67 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है।
वहीं वित्त मंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में योगदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक बजट में सुधार और विकास की राह दिखाई है। भविष्य का रोड मैप पेश किया गया है। 27 जनवरी 2025 को UCC लागू करने का काम किया। इस बजट में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए धामी सरकार ने ₹30 करोड़ का प्रावधान किया है।