Uttarakhand: 9वीं की छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने एक नवजात कन्या को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। छात्र के परिजन उसे पेट दर्द और पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लाए थे, लेकिन जांच के बाद मामला कुछ और ही निकला।

प्राथमिक परीक्षण के बाद छात्रा को श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।

 

अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल बाल कल्याण समिति को सूचना दी। समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, रुद्रप्रयाग को सौंप दिया गया है। वहीं बच्ची के जन्म के 11वें दिन बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। एजेंसी के अनुसार, दो माह बाद भारत सरकार के केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Uttarakhand: देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को सीएम धामी ने दी होली की बधाई 

इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका ने मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्रा ने अभी तक किसी आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। वन स्टॉप सेंटर की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है, और अब सबकी निगाहें पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।