Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक के बाद एक अपराधी घटनाओं के सामने आने के बाद चिंता जाहिर करते हुए शासकीय आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।
बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज करने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों को आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने एवं ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किए जाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के परिणाम दिखने चाहिए। प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
