Uttarakhand: नेपाल मे चुनाव…अंतर्राष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए रहेगी सील, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Uttarakhand: जनपद चम्पावत से लगे नेपाल के डडेलधुरा जिले में आगामी 5 मार्च, 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख जिल्लाधिकारी, डडेलधुरा (नेपाल) द्वारा किए गए औपचारिक अनुरोध के क्रम में जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने सीमा सील करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद चम्पावत से लगने वाली नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को मतदान से ठीक 72 घंटे पूर्व सील कर दिया जाएगा।

 

यह प्रतिबंध दिनांक 03 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि 00:00 बजे से प्रभावी होगा और मतदान की समाप्ति तक यानी 05 मार्च, 2026 की रात 24:00 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित अवांछनीय गतिविधि को रोकने और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Khatima: CM धामी ने अपने निजी आवास में खेली होली, पारंपरिक लोकधुनों पर होल्यारों के साथ झूमे, लगाया अबीर-गुलाल

जिलाधिकारी ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति व्यवस्था बनी रहे और नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।