Uttarakhand:अबे हम भी तेरे दादा लगते हैं’…..पैतृक गांव में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज, बुजुर्गों का जाना हालचाल, बच्चों से दुलार 

Uttarakhand: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पैतृक गांव पंचूर में अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर,कोटद्वार, देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी आदित्यनाथ से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे। लोग गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले, तो रास्ते में मिले बच्चों को खूब दुलार किया। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं।

Uttarakhand: टिहरी में एक्रो फेस्टिवल के सफल आयोजन के बाद अब बागेश्वर के कपकोट में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता 

इस दौरान नव विवाहित जोड़ा भी उनके आवास में पहुंचा और योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव विवाहित जोड़े शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान कुछ ग्रामीण युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर योगी से मिलने आए थे। योगी को कार्ड देते हुए उन्हें शादी समारोह में आने का निमंत्रण देते नजर आए। योगी ने विवाह में शामिल होने की हामी भरते हुए फोटो खिंचवाई।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नव निर्मित दोमंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण सहित पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले योगी ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाई। शाम को अपनी माता से मिलकर कमरे से बाहर निकले और अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए घर विदा हुए।