Uttarakhand: रील बनाते समय बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, देखिए video 

Uttarakhand: चकराता क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चकराता–मसूरी–त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि बाइक चला रहे युवक की सूझबूझ और तेज रफ्तार की वजह से दोनों की जान बाल-बाल बच गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की है, जब खजान सिंह और उनका दोस्त तेग सिंह अपनी बाइक से अपने गांव से दारागाड की ओर जा रहे थे। बाइक के पीछे बैठे तेग सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक चलती बाइक पर छलांग लगा दी।

अचानक गुलदार को अपनी तरफ झपटता देख बाइक चला रहे युवक ने तुरंत बाइक की रफ्तार तेज कर दी। रफ्तार तेज होने के कारण गुलदार का निशाना चूक गया और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस दौरान पीछे बैठे तेग सिंह के मोबाइल कैमरे में यह रोंगटे खड़े कर देने वाला पूरा मंजर कैद हो गया।

Tanakpur: सीएम धामी ने मुख्य सेवक संवाद में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में दहशत का माहौल है।