Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हालांकि अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है।
बता दें कि गुरुवार को हुए जिला पंचायत पद के चुनाव में छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
किस जिले में कौन अध्यक्ष
टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस