Uttarakhand: उत्तरकाशी जनपद के पर्यटक स्थल दयारा बुग्याल, रैथल , बारसू,सांकरी सहित अन्य पर्यटक स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन पर्यटकों के चेहरे मायूस लग रहे हैं क्योंकि जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबे समय से बर्फबारी नहीं हुई और पर्यटक इंतजार कर रहे हैं कि बर्फबारी हो और हम नए वर्ष का लुफ्त उठा सके।
फिलहाल बर्फबारी होने की उम्मीद कम लग रही है। वहीं जनपद के पर्यटक स्थलों में होमस्टे ,होटल पर्यटकों से खचाखच भरे पड़े हैं। धराली आपदा आने के बाद भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। बता दें कि धराली में पिछले वर्ष इन दिनों रौनक रहती थी लेकिन इस समय ऊबड़ खाबड और वीरान पड़ा है।
