Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
LIVE: उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से धराली में आई आपदा के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए….
https://t.co/V48TR1XXD1— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
धराली (उत्तरकाशी) पहुंच आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय लोगों, बुजुर्ग महिलाओं एवं घायलों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार… pic.twitter.com/if1vbyd2s5
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे।
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।#Uttarkashi pic.twitter.com/IFnrxRkegD
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त, भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है, जिससे मार्गों की मरम्मत, मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से अंजाम दिया जा सके।
उत्तरकाशी में नदी के बढ़े जल स्तर व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
धराली उत्तरकाशी में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को… pic.twitter.com/9kWrnt9Uwg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाना और सामान्य स्थिति बहाल करना है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे।