Valley of Flowers: सैलानियों के लिए खुले विश्व धरोहर फूलों की घाटी के द्वार, हर 15 दिन में बदलता है यहां का रंग

Valley of Flowers: चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

सैलानियों का वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया गया।

सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल घाटी के अंतिम पड़ाव घांघरिया से रवाना हुआ। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है।

फूलों की घाटी को 2005 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया है और इसे 1982 में राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला है।

हर 15 दिन में बदलता रहता है घाटी का रंग

यहां बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं। घाटी में 350 से अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं। यह घाटी का पीक समय होता है। पूरे सीजन यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। जिस वजह से घाटी का रंग भी हर 15 दिनों में बदलता रहता है। फूलों की घाटी में रंग बिरंगे फूलों के अलावा भोजपत्र का जंगल भी है।

Miss World 2025: कौन हैं सुंदरी ओपल सुचाता ? जिसके सिर सजा मिस वर्ल्ड 2025 का ताज