भारत में यहां बोली जाती है सबसे अधिक हिंदी

हिंदी देश की ऐसी भाषा है जिसे उन राज्यों को लोग भी बोलते हैं जिनकी स्थानीय भाषा कुछ और ही है। यह ऐसी भाषा के तौर पर विकसित हुई है जिसने देश के लोगों को जोड़ने का काम किया है। देश के बहुत बड़े हिस्से में बोली जाने वाली इस भाषा को आज भी देश की राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिला है। दरअसल हिंदी भारत की प्रमुख भाषा है, जिसे राजभाषा का दर्जा भी प्राप्त है। वहीं, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिससे हिंदी भाषा को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता फैलाया जा सके और इसकी महत्ता के बारे में सभी लोगों के पास जानकारी हो।

देश के बहुत सारे हिस्सों में है हिंदी

भारत में हिंदी भारत में बहुत ही व्यापक तौर पर बोली जाने वाली भाषा है। इसकी बहुत सी विविधताओं भरी बोलियां और स्वरूप हैं। मूल रूप से हिंदी को इंडोयूरोपीय भाषा परिवार की इंडोईरानी शाखा के इंडो आर्यन समूहकी भाषा माना जाता है। यह भारत के बहुत सारे क्षेत्रों में आधिकारिक भाषा के तौर पर उपयोग में लाई जाती है।

हिंदी की दीवानगी, ऑनलाइन सीख रहे है विदेशी

संविधान सभा में हुई थी बहस

आजादी की लड़ाई के समय से ही हिंदी को उसका यथोचित सम्मान दिलाने के प्रयास होने लगे थे.  संविधान का निर्माण कर रही संविधान सभा के सामने यह संकट था कि अंग्रेज जिस तरह से अपना प्रशासन देश में छोड़ कर जा रहे हैं कही ऐसा ना हो उसमें हिंदी भाषा उलझ कर रह जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेशक देश में किसी राष्ट्रीय भाषा का फैसला नहीं हुआ, लेकिन राजकीय भाषा के तौर पर हिंदी ने अपना एक मुकाम हासिल किया।

दक्षिण में नहीं पहुंच सकी हिंदी

हिंदी विरोध का भी अपना एक इतिहास है एक पृष्ठभूमि है। सबसे पहले तो जिस तरह से हिंदी देश के दूसरे राज्यों में पहुंच सकी, वह तमिलनाडु और केरल में नहीं पहुंच सकी। वहीं अंग्रेजी दक्षिण भारत में समुद्री मार्ग से इन राज्यों में आसानी से पहुंचे और अपनी पैठ बनाने की उतनी ही कोशिश करते रहे जितनी कि उत्तर भारत में। इसलिए अंग्रेजी औपचारिक तौर पर आधिकारिक भाषा कर दर्जा बन गई।

जिसके आगे नतमस्तक हो गई थी दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति, जानिए उसकी वीरता के किस्से

इस देश की राजभाषा है हिंदी

हिंदी भाषा हमारे देश की राजभाषा है। भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में अनुच्छेद 343 में भारत की 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है, जिसमें हिंदी भाषा भी है। वहीं, एक देश ऐसा भी है, जहां हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण महासागर के मेलानेशिया के फिजी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया दिया गया है।

भारत में कहां बोली जाती है सबसे अधिक हिंदी

भारत में यदि सबसे अधिक हिंदी बोले जाने वाली जगहों की बात करें, तो उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत में सबसे अधिक हिंदी बोली जाती है। यहां जम्मू-कश्मीर से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक हिंदी भाषा बोलने और पढ़ने वाले लोगों की संख्या अधिक है। वहीं, राजस्थान में भी एक बड़ा वर्ग हिंदी भाषा बोलता और पढ़ता है। हालांकि, दक्षिण भारत में हिंदी बोलने और पढ़ने वाले लोगों की संख्या कम है।