प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता को विश्व भर के लोगों को समझाने और उन्हें जागरुक करने के लिए साल में दो बार मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे (विश्व प्रवासी पक्षी दिवस) मनाया जाता है।
World Migratory Bird Day 2023: अपने बच्चों को पालने, प्रजनन करने या मौसम की मार से खुद को बचाने के लिए जब पक्षी सर्वोत्तम पारिस्थितिक परिस्थितियों एवं आवास की खोज में सैकड़ों और हजारों किलोमीटर का सफर तय करते है, तो इसे “प्रवास” कहा जाता है। आज कई पक्षी इस यात्रा के दौरान थकने, प्यास लगने या भोजन की कमी से मर जाते है, ऐसे में इन्हें हम मनुष्यों की मदद की आवश्यकता होती है, इसीलिए प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए साल में दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी पक्षी दिवस (वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे) मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और क्या है इसका इतिहास….
कैसे हुई थी वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे की शुरुआत?
वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे (विश्व प्रवासी पक्षी दिवस) मनाने की शुरुआत साल 2006 में अफ्रीकी-यूरेशियन प्रवासी जल पक्षी संरक्षण समझौते के सचिवालय द्वारा वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन के सचिवालय के सहयोग से की गई थी।
वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे क्यों मनाया जाता है?
प्रवासी पक्षी हमारी प्राकृतिक विरासत का हिस्सा होते हैं। इस लिए इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरुकता पैदा करना और उन्हे बचाना है। ताकि वे सही सलामत अपने देश लौट सके और फिर मौसम अनुसार वापस भी आए।
वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे 2023 की थीम
इस साल वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे (विश्व प्रवासी पक्षी दिवस) 2023 की थीम “जल: सतत पक्षी जीवन” (Water: Sustaining Bird Life) है। यह थीम और नारा प्रवासी पक्षियों के लिए पानी के महत्व पर केंद्रित है, जो हमारे ग्रह पर जीवन का मूलभूत आधार है। पिछले साल 2022 में वर्ल्ड माइगेट्री बर्ड डे की थीम ‘प्रवासी पक्षियों पर प्रकाश प्रदूषण का प्रभाव‘ (Impact of Light Pollution on Migratory Birds) थी और इस साल का स्लोगन “रात में पक्षियों के लिए रोशनी कम करें!” (Dim the Lights for Birds at Night!) था।
आर्थिक लाभ और रोजगार का भी जरिया
प्रवासी पक्षी हमारे और पारिस्थितिक तंत्र दोनों के ही लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पक्षियों के द्वारा ही फूलों में परागकण प्रक्रिया, बीज फैलाव एवं कीट नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाते हैं। साथ ही यह पर्यटन और फोटोग्राफी जैसी प्रमुख आर्थिक लाभ और लोगों को रोजगार का भी जरिया हैं।
तीन शादियां, छह बार PM, जानिए नेतन्याहू की जिंदगी के अनसुने किस्से