टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। वहीं माही बुधवार को दो दशक बाद अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे थे।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव में पहुंचकर सैम मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद धोनी ने पैदल ही ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। धोनी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की।
गांव के युवाओं और बच्चों के लिए शुरू करेंगे पहल
गांव के राजू बेलवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं। एक घंटे गांव के रहने के बाद धोनी वापस लौट गए।
ये भी पढ़ें: सेल्फी लेने पहुंचा फैन, नाना पाटेकर ने जड़ दिया थप्पड़, देखें VIDEO
ग्रामीणों ने खिंचीं सेल्फी
धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी खिंचने के साथ दोबारा गांव आने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों के साथ क्षेत्र के ही एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।
MS Dhoni with fans in a village.
– MS, what a man…!!!pic.twitter.com/WzTMwWioKA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 16, 2023
दो दशक बाद अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे थे धोनी
बता दें कि माही बुधवार को दो दशक बाद अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे थे। आसपास के गांवों से भी लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। माही सादगी से लोगों से मिले और गांव के लोगों से कुमाऊंनी में ही बात की। धोनी ने आमा, बुबूओं और अपने से बड़ों के पांव छूकर सभी को पैलाग कहकर उनका अभिवादन किया। आमा कुशल कसि छू, स्वास्थ्य ठीक छू… कहकर उनका हालचाल जाना। धोनी को ठेठ कुमाऊंनी भाषा में बोलते लोग दंग रह गए।
धोनी ने चचेरे भाई के घर पर चाय पी
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद माही पत्नी साक्षी के साथ अपने चचेरे भाई चंदन सिंह धोनी के आवास पर पहुंचे। वहां भाई के परिवार का हालचाल जाना। इसके बाद उनके घर में चाय पी और उनके पुरानी यादों को साझा किया।
Simplicity takes inspiration from MS Dhoni ❤️#INDvsNZ #INDvNZ #ViratKohli𓃵 #RohitSharma #SAvsAUS #AUSvsSA #AUSvSA #INDvAUS #INDvsAUS #dhoni #mahi #msdhoni pic.twitter.com/FGjmKqv0my
— the DUGOUT ! (@teams_dream) November 16, 2023
शादी के 12 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचीं साक्षी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शादी के 12 साल बाद पहली बार अपने ससुराल ल्वाली पहुंचीं। साक्षी ने चचेरी व तहेरी सास, जेठानी आदि के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और हम उम्र की महिलाओं को गले लगाया।
गांव के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं साक्षी
पहली बार ससुराल पहुंची साक्षी गांव के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। ग्राम प्रधान दिनेश धोनी ने बताया कि साक्षी महिलाओं के साथ गांव का नौला देखने भी गईं। वहीं गांव के बच्चे अपने बीच माही को देखकर फूले नहीं समाए। धोनी से बोले हमें भी आपकी तरह छक्के और चौके मारने हैं। बच्चों की ये बात सुनकर माही मुस्करा दिए।