Women Day 2025: ‘नारी है शक्ति, वही ज्योति’…क्यों इतना खास है 8 मार्च का दिन ?, जानें इसका इतिहास

Happy Women’s Day 2025: नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। 


International Women’s Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के अधिकारों, उनके जज्बे को सलाम करने, उपलब्धियों को बताने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

महिला दिवस का क्या है इतिहास?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 सदी (सन 1908) सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए हुई थी। पहली बार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने लिए वोट देने का अधिकार एवं उचित वेतन के लिए मार्च निकाला था। इस मार्च के कुछ साल बाद 19 मार्च 1911 में स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क जैसे देशों में पहली बार इस दिन को मनाया गया।

हर साल 8 मार्च को ही क्यों सेलिब्रेट किया जाता है?

दरअसल, रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या है उद्देश्य?

आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी कई चुनौतियाँ उनके सामने खड़ी हैं। समाज में आज भी घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी बुराइयां मौजूद हैं। इसलिए इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय महिला दिवस में क्या अंतर है?

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त है और यह प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। वहीं भारत में प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, कवियत्री और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली नेता सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी को “राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया जाता है।

इस साल महिला दिवस की थीम क्या है?

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 के लिए थीम “Accelerate Action” तय की गई है।

समाज तभी मजबूत होगा जब महिलाएं सशक्त बनेंगी 

यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि हमें महिला सशक्तिकरण को लेकर कई सारे कदम उठाने की जरूरत है।अगर हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें।

ये भी पढ़ें 👉:उत्तराखंड में महिला ड्राइवरों की पहल: एक सप्ताह मुफ्त सफर की सुविधा

दुनिया की ताकतवर महिलाओं के फेमस कोट्स

“न्याय तब तक अधूरा है जब तक वह कतार में खड़ी अंतिम महिला तक नहीं पहुंचता.” – डॉ. सावित्रीबाई फुले

महिलाएं जो चाहें, वह हासिल कर सकती हैं, उनकी उपलब्धियों की कोई सीमा नहीं.” – मिशेल ओबामा

नारीवाद महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए नहीं है, वे पहले से ही मजबूत हैं। यह दुनिया को यह समझाने के लिए है कि उनकी ताकत को कैसे देखा जाए.” – जी.डी. एंडरसन

जब भी कोई महिला खुद के लिए खड़ी होती है, वह अनजाने में सभी महिलाओं के लिए खड़ी होती है.” – माया एंजेलो

एक सशक्त महिला समझती है कि तर्क, निर्णय लेने की क्षमता और शक्ति उतनी ही स्त्रैण हैं जितनी कि अंतर्ज्ञान और भावनात्मक जुड़ाव.” – नैन्सी रथबर्न

“एक वास्तव में मजबूत महिला वही होती है जो अपने संघर्ष को स्वीकार करती है और अपनी चोटों से और भी महान बनती है.” – कार्ली साइमन

महिलाओं के लिए शुभकामना संदेश

  • आप एक मजबूत और साहसी महिला हैं। महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
  • महिलाएं दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं। महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • आपके योगदान के लिए धन्यवाद। महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • आप एक प्रेरणा हैं। महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
  • नारी शक्ति का सम्मान करें, यही असली सम्मान है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।
  • “खुद पर भरोसा रखो, तुम सब कुछ कर सकती हो। महिला दिवस की शुभकामनाएं।”