महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को बांधा रक्षा सूत्र

रिपोर्ट -सोनू उनियाल

चमोली। सीमांत नगर पालिका जोशीमठ की स्थानीय महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

 

इस दौरान अपने घर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों के मुंह पर खुशी दिखाई दी उन्होंने कहा कि इस दूरदराज क्षेत्र में भी कोई अपना है आज ऐसा एहसास हो रहा है।