डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों और मिल अधिकारियों ने नए सत्र को किसानों तथा मिल के लिए बेहतर साबित होने की उम्मीद जताई।
शुभारंभ अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। मिल को आधुनिक स्वरूप देने की जरूरत है। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि मिल की व्यवस्थाओं में सुधार हो और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें।
वही मिल पेराई सत्र के शुभारंभ से पहले गन्ने का मूल्य निर्धारित न होने से किसानों में नाराजगी भी देखी गई किसनो से उद्घाटन समारोह से बनाई दुरी पूर्व गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि सरकार को शुभारंभ से पहले गन्ने का मूल्य निर्धारित करना था। अन्य राज्यों में मूल्य निर्धारित हो चुका है और पूर्व के मूल्य की एवज में बढ़कर मूल्य दिया जा रहा है पर यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां के किसान आज भी अपने गन्ने के मूल्य से अनजान है।
