UK Loksabha Election: लोकतंत्र के महापर्व में 64 सेमी की प्रियंका ने मतदान कर निभाई अपनी भूमिका

रिपोर्ट -सोनू उनियाल

पहले चरण में आज उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। सुबह से ही मतदाताओं ने अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयाग किया। उत्तरकाशी में भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

वहीं मतदाता प्रियंका ने भी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दी। बता दें कि 27 वर्षीय प्रियंका मात्र 64 से.मी. शारीरिक लंबाई होने के कारण जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं। बूथ पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस की महिला जवान ने प्रियंका का स्वागत एवं सम्मान किया।

लोकतंत्र के चुनावी पर्व में ऐसे मतदाताओं की भागीदारी का निश्चय वाकई गर्व की बात है। इससे सबको प्ररेणा लेनी चाहिए।