उत्तराखंड में होली की धूम: रंगों के रंग में सराबोर हुए सीएम धामी, कुमाऊंनी गीतों पर जमकर थिरके 

देशभर में इन दिनों होली की रौनक देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में भी जोश और उमंग के साथ इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है और लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ इसे मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली की गीतों पर कुमाऊंनी डांस करते दिखाई दिए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया होली मिलन

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी होली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली साथ ही प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहने वाला प्रदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा रंगों का त्यौहार होली लोगों के जीवन में सुख समृद्धि, खुशियां लेकर के आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है उसे विकसित भारत के संकल्प में राज्य की विरासत और विकास दोनों ही आगे बढ़ेंगी। उत्तराखंड राज्य भी विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देगा। ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इसके लिए सभी को इस होली पर संकल्प लेना है कि हम सब लोग आपस में मिलकर गंतव्य की ओर बढ़ते हुए इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएं, ताकि उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो।

ये भी पढ़ें 👉:गोपेश्वर में होली की धूम: सीओ चमोली ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य में सभी लोग अपनी-अपनी संस्कृति के अनुसार होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहने वाला प्रदेश है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने त्यौहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाएंगे।

मिलावट खोरों पर होगी कार्रवाई

खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावट खोरी एक जघन्य ने अपराध है। ऐसे में जहां भी मिलावट खोरी के मामले पाए जाएंगे, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।