Uttarakhand congress: पूर्व पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश आर्या कांग्रेस में शामिल 

Uttarakhand congress: पुलिस में 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवा निवृत होकर पुलिस के पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्या कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आर्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई ।

सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए आर्य उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से पुलिस उपाधिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। 2017 में आर्य को राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा पुलिस मैडल से अलंकृत किया। आर्य ने चार विषय में स्नातकोत्तर हैं अंग्रेजी , वनस्पति विज्ञान , एमबीए एच आर व एम एड किया। वर्ष 1988 में उत्तरप्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती हो कर वर्ष 2021 में सेवा निवृत्त हुए।

इस अवसर पर आर्य ने सूर्यकांत धस्माना का आभार प्रकट करते हुए उनको आश्वाशन दिया कि वे पार्टी की नीतियों सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।