Doiwala: स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए योग जरूरी – योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट

Doiwala: वर्तमान समय में दूषित वायु, रसायन युक्त भोजन के दुष्प्रभाव से व्यक्ति बीमार होता जा रहा है जिस कारण उसकी आयु भी घटती जा रही है।

11 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने व्यक्ति के जीवन में योग के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यदि व्यक्ति योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाता है तो वह ना केवल दीर्घायु होगा बल्कि रोग मुक्त भी रहेगा।

योगाचार्य बिष्ट ने बताया कि रोगी व्यक्ति के रोगों का निवारण और स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा योग से ही संभव है।