Rudraprayag: केदारनाथ धाम में अभिनेत्री सारा अली खान ने किए बाबा केदार के दर्शन, सादगी और आस्था ने खींचा ध्यान

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आम श्रद्धालुओं के बीच कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। उनका यह अंदाज श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सारा अली खान अक्सर केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करती रही हैं। इस बार भी उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। बिना किसी खास तामझाम के आम श्रद्धालुओं के बीच दर्शन करने की उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

Chamoli: CM धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

केदारनाथ धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।