Chardham yatra: उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दफ़न हुई दो जिंदगियां 

Chardham yatra: उत्तरकाशी में सोमवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। मलबे में दबी किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। जबकी एक का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।

उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं।