Dehradun: सीएम धामी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का मुख्यमंत्री आवास में किया स्वागत

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए |

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल की माता 92 वर्षीय स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान देहरादून पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।