Chamoli: गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान वीरेंद्र सिंह का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख 

Chamoli: जिले के देवाल विकासखंड के चौड़ गांव के जवान वीरेंद्र सिंह का हादसे में निधन हो गया है। वीरेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।