Uttarkashi Cloud Burst: राज्यपाल ने धराली आपदा में घायल जवानों का जाना हालचाल, की मनोबल और जज्बे की प्रशंसा

Uttarkashi Cloud Burst: राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह ने आज मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून पहुंचकर धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

राज्यपाल ने भर्ती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साहस, हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राज्यपाल ने घायल जवानों से घटना से संबंधित अनुभव भी सुने और उनके मनोबल और जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से जवानों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि उन्हें समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए।