Chamoli: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया गया बुग्याल संरक्षण दिवस

Chamoli: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बुग्याल संरक्षण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विगत वर्ष सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर वर्ष 2 सितंबर को बुग्याल संरक्षण दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी के तहत आज चमोली जिले में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत की संस्था मैती आंदोलन और बीएड डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान बुग्यालों के संरक्षण पर विशेषज्ञों के द्वारा चर्चा कर उसके संरक्षण पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें 👉:Chamoli: पूर्व सीएम हरीश रावत ने थराली आपदाग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा, दूरस्थ गांवों में गहराते खाद्यान्न संकट पर जताई चिंता

बुग्याल संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले चार हस्तियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रस्तुत किया गया।