Chamoli: गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन के बीच दिखी इंसानियत, पुलिस जवानों ने घायलों के हाथ-पैरों पर बांधी पट्टियां

Chamoli: भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन के बीच घायल हुए प्रदर्शनकारियों की मदद को आगे आई उत्तराखंड पुलिस, मानवीय संवेदनशीलता की दिखी मिसाल।


गैरसैंण। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन और बैरिकेडिंग के बीच उत्तराखंड पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग से टकराने के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ-पैरों में चोटें आईं। ऐसे में पुलिस जवानों ने घायलों के हाथ-पैरों पर पट्टियां बांधकर उन्हें राहत पहुंचाई।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने थे, लेकिन चोट लगने पर जवान मदद के लिए आगे आए। पुलिस के इस मानवीय व्यवहार ने यह संदेश दिया कि विरोध और विचारों में मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जरूरत के समय इंसानियत सबसे ऊपर है।

Chamoli: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर प्रदर्शन, बैरियर तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी, पुलिस ने की पानी की बौछार

भराड़ीसैंण में सामने आई यह तस्वीर बताती है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।