Khatima में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहियाहेड हेलीपैड एवं खटीमा में अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Khatima में CM धामी ने छठ घाट पर सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की