UKSSSC Admit Card 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर को होने वाली ग्रुप सी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। इसमें से सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 3, आयोग में वैयक्तिक सहायक के 3, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में पटवारी के 119 और लेखपाल के 61 पद हैं। ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, तथा पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के 3 और सहायक स्वागती के 1 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी।
बता दें कि परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
पहले आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “एडमिट कार्ड” अनुभाग पर क्लिक करें।
“UKSSSC पटवारी, लेखपाल और VDO एडमिट कार्ड 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
अपना एडमिट कार्ड पटवारी, लेखपाल और वीडीओ को “सबमिट” पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।