Asia Cup 2025 Winner: भारत 9वीं बार बना एशिया का चैंपियन, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, बनाया ये महा रिकॉर्ड

Asia Cup 2025 Winner: भारत ने फाइन में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीत ली है। दोनों टीमें 41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। 


India vs Pakistan Final, Asia Cup Match: भारत ने 2025 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में तिलक ने भारत को जीत का ‘तिलक’ लगाया।

कुलदीप, तिलक बने जीत के हीरो 

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। वहीं कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।

नौवीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत

सूर्यकुमार यादव भारत के छठे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने 2-2 बार एशिया कप पर कब्जा किया है, जबकि एक-एक बार सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप अपनी कप्तानी में भारत को जिताया है।

भारत कब-कब जीता एशिया कप?

बता दें कि भारत ने 1984 में पहली बार एशिया कप जीता था। फिर 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 और अब 2025 में भारत चैंपियन बना है।

भारत ने बनाया ये विराट रिकार्ड

दुबई में रविवार 28 सितंबर को खेले गए टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल को जीतकर भारतीय टीम ने एक महा रिकॉर्ड भी बनाया है। भारत पहले से ही सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाला देश है और अब इसी कड़ी में एक और विराट रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने कम से कम दो-दो बार टी20 और वनडे फॉर्मेट के एशिया कप जीता है।

ये भी पढ़ें 👉:IND vs PAK Final: ऐतिहासिक मोड़ पर एशिया कप…41 साल में पहली बार फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाक‍िस्तान

टीम इंडिया ने इससे पहले 7 बार वनडे एशिया कप की ट्रॉफी जीती है, जबकि 1 बार टी20 फॉर्मेट का एशिया कप 2016 में जीता था। टी20 फॉर्मेट में ये भारत की दूसरी एशिया कप ट्रॉफी है। एक ट्रॉफी श्रीलंका ने जीती है। ऐसे में श्रीलंका को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड भारतीय टीम ने कायम किया है।