Pankaj Dheer Death: महाभारत के कर्ण’ पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, 68 की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Pankaj Dheer Death: महाभारत’ में कर्ण बने पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। 68 साल की उम्र में कैंसर से वो अपनी जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर छाई।


Pankaj Dheer Death: सिनेमा जगत को एक बड़ा झटका लगा है। ‘महाभारत’ से घर घर में फेमस होने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

बताया जा रहा है कि पंकज धीर कैंसर को मात दे चुके थे, लेकिन कुछ समय पहले दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ, दूसरी बार वह इस बीमारी को मात न दे पाए।

पत्नी और दो बच्चों को छोड गए पंकज

पंकज धीर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड गए हैं। उनकी पत्नी का नाम अनीता धीर है। पंकज और अनीता ने 19 अक्टूबर 1976 को शादी की थी। बता दें कि अनीता धीर भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और वो बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए जानी जाती हैं। पंकज और अनीता के दो बच्चे बेटे निकितन धीर और बेटी नितिका शाह हैं। निकितन भी फिल्मों में अपने शानदार और नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं।

कर्ण से मिली थी घर घर में पहचान

1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर पंकज धीर ने घर घर में पहचान हासिल की थी। उनकी एक्टिंग और उनका तेज आज भी लोग भूला नहीं पाए हैं। महाभारत के अलावा भी वह कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे हैं जैसे द ग्रेट मराठा से लेकर चंद्रकांता तक।

इन सुपरस्टार्स के साथ किया काम

अनिल कपूर के साथ जीवन एक संघर्ष, सलमान खान के साथ जागरुति, मिथुन चक्रवर्ती के साथ परदेसी, बॉबी देओल के साथ सोल्जर, शाहरुख खान के साथ बादशाह, अक्षय कुमार के साथ अंदाज से लेकर तमाम सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने फिल्में भी की हैं।