Chamoli: चमोली जिले में भैया दूज के दिन एक दुखद घटना सामने आई। यहां गोपेश्वर पोखरी मोटरमार्ग पर देवखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसा इतना भयानक था कि चट्टान से गिरने के बाद वाहन में आग लग गयी ।
जिससे मौके पर दंपति और एक बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल है, जिसे गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों के नाम:
अनीता पत्नी अरविन्द त्रिपाठी
अरविन्द त्रिपाठी
अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
घायल के नाम
अम्बुज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
ऋषिकेश में भी हादसे में तीन युवकों की मौत
वहीं बुधवार रात को ऋषिकेश के पास भी बड़ा हादसा हुआ था। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार गूलर पावकी देवी मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई थी और बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
