Dehradun: PM मोदी का 9 नवंबर को उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने एफआईआर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा 

Dehradun: पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर एफआईआर देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसको लेकर सरकार की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एफआईआर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां को जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि 9 नवंबर को पीएम मोदी देहरादून के एफआईआर पहुँच रहे हैं, जहां पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के दौरे को लेकर उत्तराखंड की जनता में उत्साह है।

Uttarakhand: रजत जयंती वर्ष पर विधानसभा के विशेष सत्र का आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित