Dehradun: लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव शुरू, नामी हस्तियों ने की शिरकत

Dehradun: राजधानी देहरादून के लेखक गांव में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसका सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं, जिसे रजत जयंती उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में इस महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड की संस्कृति, कल्चर समेत अन्य धरोहरों पर चर्चा किया गया। ऐसे में महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन देश एवं विदेशों से आए लोगों के बीच तमाम विषयों पर चर्चा किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वो लेखक गांव पहुंचे हैं, जो आध्यात्मिक दृष्टि से सुकून देने वाला है। उत्तराखंड के भविष्य को लेकर और युवाओं के भविष्य को लेकर महोत्सव का आयोजन किया गया है।

वहीं मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि आज वो भारत देश के लेखक गांव में पहुंचे हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरा होने पर उत्तराखंड वासियों को बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें तमाम देशों के लोग शामिल हुए हैं। इस महोत्सव का पहला दिन रजत उत्सव को देखते हुए उत्तराखंड की संस्कृति पर समर्पित रहा।