Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 52 साल के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति करेंगी दीक्षांत समारोह में शिरकत 

Nainital: कुमाऊं यूनिवर्सिटी का 20वां दीक्षांत समारोह 4 नवंबर को नैनीताल स्थित डीएसबी कॉलेज परिसर में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होगी । जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 52 वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि जब राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें 👉:Uttarakhand: रजत जयंती वर्ष पर विधानसभा के विशेष सत्र का आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित

समारोह में कुल 90 स्टूडेंट्स को मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति 16,183 ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन छात्रों को डिग्रियां देंगी।