Uttarakhand BJP: बिहार चुनाव में प्रचंड जीत मिलने पर उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में मनाया गया जश्न 

Uttarakhand BJP: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं और सभी पार्टी मुख्यालयों में जश्न का माहौल है। राजधानी देहरादून के उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में भी भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और झूमते गाते जीत का जश्न मनाया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनकर उभरी है जिसके लिए देश भर के कई नेताओं ने प्रचार प्रसार किया है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है।

 

यही कारण है कि बिहार विधानसभा चुनाव की जीत के जश्न के बीच जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं, आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

बिहार में NDA को मिली प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन को चुना है और भ्रष्टाचार को हराया है । उन्होंने कहा की बिहार की जनता ने काम को वोट किया है और जनता ने साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति अब देश में नहीं चलने वाली है।

 

वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए दोनों को पप्पू बताया है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की जो बात कही थी आज देश उसी की तरफ बढ़ रहा है।