Republic Day: 1950 से अब तक: गणतंत्र दिवस पर किन-किन देशों के नेता बने भारत के मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

Republic Day: हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था जिस वजह से देश में ये दिन बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें 👉:PSLV-C62 Mission: क्यों फेल हुआ इसरो का इस साल का पहला ईओएस-एन1 मिशन ?

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित होता है. इस बार का 77 वां गणतंत्र दिवस सिर्फ एक सैन्य शक्ति प्रदर्शन का समारोह नहीं होगा बल्कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच गहराते रिश्तों की नई इबारत लिखेगा. गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए हर साल भारत की ओर से विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया जाता है और उनकी उपस्थिति अक्सर वैश्विक ध्यान आकर्षित करती है. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट कौन होंगे? आइए इसके अलावा 1950 से लेकर अब तक के चीफ गेस्ट की लिस्ट देखते हैं.

1950 से अब तक के गणतंत्र दिवस पर मुख्य मेहमानों की लिस्ट?

वर्ष मुख्य अतिथि (Chief Guest) देश
1950 राष्ट्रपति सुकर्णो इंडोनेशिया
1951 राजा त्रिभुवन वीर विक्रम शाह नेपाल
1952 कोई आमंत्रण नहीं
1953 कोई आमंत्रण नहीं
1954 राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक भूटान
1955 गवर्नर-जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद पाकिस्तान
1956 R.A. बटलर; कोटारो तनाका यूके; जापान
1957 मार्शल जियोरजी झुकोव सोवियत संघ
1958 मार्शल ये जियानयिंग चीन
1959 एडिनबरो के ड्यूक (प्रिंस फिलिप) यूके
1960 राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव USSR
1961 क्वीन एलिज़ाबेथ II यूके
1962 प्रधानमंत्री विगो कैंपमैन डेनमार्क
1963 राजा नोरोदम सिहानोक कंबोडिया
1964 लॉर्ड लुई माउंटबॅटन यूके
1965 राना अब्दुल हामिद पाकिस्तान
1966 कोई आमंत्रण नहीं
1967 राजा मोहम्मद जाहीर शाह अफ़ग़ानिस्तान
1968 अलेक्सी कोसिगिन; जोसिप ब्रोज़ टीटो USSR; यूगोस्लाविया
1969 प्रधानमंत्री टोडोर झिवकोव बुल्गारिया
1970 राजा बौदौइन बेल्जियम
1971 राष्ट्रपति जुलियस नीएरेरे तंज़ानिया
1972 प्रधानमंत्री शिवशंकर रामगुलाम मॉरिशस
1973 कर्नल जोसेफ़ मोबूतू ज़ैरे
1974 राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो यूगोस्लाविया
1975 राष्ट्रपति केनेथ कौंडा ज़ाम्बिया
1976 प्रधानमंत्री जैक शिराक फ्रांस
1977 एडवर्ड गिरेक पोलैंड
1978 राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी आयरलैंड
1979 प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेज़र ऑस्ट्रेलिया
1980 राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड ड’एस्तेंग फ्रांस
1981 राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिल्लो मैक्सिको
1982 राजा जुआन कार्लोस I स्पेन
1983 राष्ट्रपति सेहु शगारी नाइजीरिया
1984 किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक भूटान
1985 राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन अर्जेंटीना
1986 प्रधानमंत्री आंद्रियास पपनड्रियु ग्रीस
1987 राष्ट्रपति एलन गर्सिया पेरू
1988 राष्ट्रपति जुनियस जयवर्धने श्रीलंका
1989 Nguyen Van Linh वियतनाम
1990 प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरीशस
1991 राष्ट्रपति माऊमून अब्दुल गय्यूम मालदीव
1992 राष्ट्रपति मारियो सोरेस पुर्तगाल
1993 प्रधानमंत्री जॉन मेजर यूनाइटेड किंगडम
1994 प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग सिंगापुर
1995 राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका
1996 राष्ट्रपति फ़र्नांडो हेनरिक कार्डोसो ब्राज़ील
1997 प्रधानमंत्री बसदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टोबैगो
1998 राष्ट्रपति जैक श्र्याक फ्रांस
1999 राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव नेपाल
2000 राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबसांजो नाइजीरिया
2001 राष्ट्रपति अब्देलाज़िज बुटेफ्लिका अल्जीरिया
2002 राष्ट्रपति कसम उतेम मॉरीशस
2003 राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी ईरान
2004 राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ब्राज़ील
2005 किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक भूटान
2006 राजा शाह अब्दुल्ला सऊदी अरब
2007 राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस
2008 राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी फ्रांस
2009 राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव कज़ाकिस्तान
2010 राष्ट्रपति ली म्यून बक दक्षिण कोरिया
2011 राष्ट्रपति सुसीलो बम्बांग युद्धोयो इंडोनेशिया
2012 प्रधानमंत्री यिंगलुक सिनावात्रा थाईलैंड
2013 राजा जिग्मे खे़सर नामग्येल वांगचुक भूटान
2014 प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान
2015 राष्ट्रपति बराक ओबामा यूएसए
2016 राष्ट्रपति फ्राँकोइस ऑलांद फ्रांस
2017 क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई
2018 10 ASEAN नेताओं के प्रमुख ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम
2019 राष्ट्रपति सिरिल रैमाफोसा दक्षिण अफ़्रीका
2020 राष्ट्रपति जयर बोल्सोनारो ब्राज़ील
2021 कोई मुख्य अतिथि नहीं (COVID-19)
2022 कोई मुख्य अतिथि नहीं
2023 राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मिस्र
2024 राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फ्रांस
2025 राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआन्तो इंडोनेशिया
2026 उर्सुला वॉन डेर लेयेन & एंटोनियो कोस्टा (EU लीडर्स) यूरोपीय संघ

🔹 नोट: कुछ वर्षों में (जैसे 1952, 1953, 1966, 2021, 2022) किसी मुख्य अतिथि को नहीं बुलाया गया — खास परिस्थितियों (जैसे मौत, महामारी) के कारण