Haridwar में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई।देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों को ₹50,000 की रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया।
यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही हुई। पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, श्याम आर्य ने एक राशन डीलर से कार्य के बदले रिश्वत मांगी थी। पीड़ित डीलर ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप सफल बनाया। रिश्वत की रकम भी बरामद हो गई। विजिलेंस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
कानूनी कार्रवाई तेजी से चल रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसता जा रहा।
इससे पहले हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी रहे तेजबल सिंह पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें स्थानांतरित कर उधम सिंह नगर भेजा गया था।
