Chamoli: पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, 11 दिन के धरने के बाद वन विभाग को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Chamoli: सीमांत जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में लगातार बढ़ रहे भालू और गुलदार के हमलों से पूरा क्षेत्र दहशत में है, विगत कई दिनों से भालू ने कई मवेशियों को अपना निवाला बनाया है और लगातार भालू की चहलकदमी बनी हुई है। जिसको लेकर विगत 2 नवंबर से सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र राणा की अध्यक्षता में समस्त जनप्रतिनिधियों समस्त संगठनों के साथ पोखरी की संपूर्ण जनता के द्वारा क्रमिक धरना शुरू किया गया।

जिसके बाद आज पोखरी की संपूर्ण जनता के द्वारा वन विभाग और सरकार के खिलाफ सड़कों पर विशाल आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।

 

वही आक्रोश रैली के दौरान केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारी रजत सुमन आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में भालू को पकड़ने के लिए पिंजरों की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पोखरी क्षेत्र में दिखाई दे रहे भालू को आदमखोर घोषित करने के संबंध में शासन को पत्र भेजने की बात कही।

 

इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी क्षेत्र में बढ़ते भालू और गुलदार के खतरे को देखते हुए वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Chamoli: बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने धाम पहुंचे एसपी चमोली 

डीएफओ चमोली के आश्वासन के बाद पिछले 11 दिनों से चल रहे क्रमिक धरने को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। धरना संयोजक धीरेंद्र राणा और किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।