Dehradun: गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण

Dehradun: उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC मेंबर करन महार ने ध्वजारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए।

उन्होंने कहा आज राष्ट्रीय एक बड़े खतरे से जूझ रहा है जहां देश की सुरक्षा दाव पर लगी है। चीन लगातार अपनी सीमाएं बढ़ा रहा है। अग्नि वीर जैसी योजनाओं से देश की सुरक्षा कमजोर हुई है।

77th Republic Day: सूचना महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

आज तमाम देशवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो देश के हित में कार्य कर देश की प्रगति और सुरक्षा को बनाए रखने में सक्षम है। भाजपा ने आज हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्म को बांटने का काम किया है और देश का जो प्रेम सभी धर्म को लेकर लोगों के दिलों में था उसमें जहर पैदा करने का काम किया है।