Dehradun Crime: राजधानी में एक बार फिर दिल दहलाने वाली वारदात, सरेआम 23 साल की युवती की चापड़ से वार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक युवती की चापड़ से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई है।

युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप् से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया।

Union Budget 2026: बजट में उत्तराखंड के लिए खास ऐलान, सीएम धामी ने की सराहना, पीएम बोले- यह बजट विकसित भारत का आधार

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 27 वर्षीय आरोपी आकाश कुमार खुदबुदा मोहल्ला का रहने वाला है।

वहीं इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश भी है।