Chamoli: कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ तहसील दिवस, 62 शिकायतें आई, 32 का मौके पर निस्तारण

Chamoli: कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भूधंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रादेवी ने व्यवसाय हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की और सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार प्राप्ति की मांग की साथ ही आईआईटी वार्ड की प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से उनके मकान को क्षतिग्रस्त होने की बात कही और दीवार के निर्माण की मांग रखी। धार डूंगरी – मैखुरा मोटर मार्ग  व सिमली – कालापानी मोटर मार्ग की दुर्दशा को सुधारने के संबंध में विक्रम सिंह मिंगवाल , यदुवीर सिंह बिष्ट व टीकाराम मैखुरी द्वारा एक ज्ञापन सौपा गया।

ग्राम पंचायत नौटी के समाजिक कार्यकर्ता सुभाष रावत का कहना है कि उन्होने रसोई गैस व सड़क की समस्याओ को तहसील दिवस पर अधिकारियो के सामने रखा जिनके समाधान के आश्वासन दिया गया है ,वही ग्राम पंचायत दुआ के प्रधान  महावीर सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र में स्कूल की दयनीय स्थिति को अधिकारियो के सामने रखा गया जिसके निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गये है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

Uttarakhand: कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई