Chamoli जनपद के 615 ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टरों की जांच जारी 

Chamoli: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार गोपेश्वर में परिवार रजिस्टरों की जाँच सम्बन्धी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुपालन में 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टरों में की गयी प्रविष्टियों की जाँच वर्तमान में पूरे प्रदेश में की जा रही है। जिसके तहत जनपद चमोली के 615 ग्राम पंचायतों में भी जांच गठित समिति के द्वारा की जा रही है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि परिवार रजिस्टरों की प्रविष्टियों की जांच के लिए जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय जांच कमेटी का अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है जबकि विकासखण्ड स्तर की समितियों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को नियुक्त किया गया है

Uttarakhand: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार… अब तक 30,509 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

उन्होंने बताया कि समितियों को आदेश दिये है कि 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टर में की गयी प्रविष्टियों की जल्द जांच कर रिकॉर्ड जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।