Champawat: सीएम धामी ने टनकपुर में शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में की शिरकत 

Champawat: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया।

टनकपुर में सीएम धामी ने बूम में 954.46 लाख और 30975.89 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रथम चरण में शारदा घाट पर 107 करोड़ के कार्य होंगे, इसमें 500 मीटर लंबा घाट, फ्लड रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, गेट, पैदल मार्ग, चेजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग, कर्म हरि पाठशाला, आध्यात्मिक जोन से आदि कार्य भी शामिल हैं।

Dehradun: पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें: महाराज

सीएम ने कहा कि शारदा घाट के 200 वर्ग किमी के दायरे को धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि चंपावत के जनता से जो वादा उन्होंने किया था वह जल्द पूरा होगा। सीएम ने कहा कि मदरसा बोर्ड भी खत्म होगा। अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी गूंजेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ भी होता है उसका हो हल्ला जगह-जगह होता है। कोटद्वार की घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अपने भाषण के माध्यम से सीएम ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने कई बार कांग्रेस पर निशाना साधा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र और संतुलित विकास को नई गति देने हेतु चार महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री की चार प्रमुख घोषणाएँ की

जनपद चम्पावत में 300 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक ऑडिटोरियम स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा।

 

डाडा ककनई क्षेत्र की ऊँचाई और प्राकृतिक अनुकूलता को देखते हुए यहाँ पैराग्लाइडिंग को पर्यटन की प्रमुख गतिविधि के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

जनजातीय गाँव खिरद्वारी की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित रखते हुए इसे ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ होमस्टे, ट्रेकिंग मार्ग, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक अनुभवों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय की आय में वृद्धि होगी।

 

अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं के शिक्षार्थी शिक्षा ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इससे सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान डीएम चंपावत मनीष कुमार एसपी अजय गणपति सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।