Tehri: प्रतापनगर विधान-सभा में हुआ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Tehri गढ़वाल के प्रतापनगर विधान-सभा में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री गंगा सभा हरिद्वार के सचिव तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित,आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ,सहकार भारती की प्रदेश मंत्री अवंतिका भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ के सह -संयोजक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता CA राजेश्वर पैन्यूली भी मौजूद रहे।

Haridwar: दक्ष बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

इस मौके पर राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि सम्मेलन में सनातन धर्म के हम सब के जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला.! और हिंदू समाज को जगाने पर जोर दिया गया साथ ही स्थानीय छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं कारीगरों को भी सम्मानित किया गया।