Uttarkashi: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवर लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
इसमें सवार ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसमें उपचार के दौरान सत्येंद्र असवाल निवासी हीना की मौत हो गई।
वहीं, घायल जयराम का उपचार चल रहा है. सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का महौल बना हुआ है।
भटवाड़ी पुलिस चौकी इंजार्च निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंफर वाहन बीआरओ का था.श। बीआरओ का ट्रक उपखनिज की सामग्री से ओवरलोड था। निखिल देव ने बताया घटना पर पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जहां ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है।
