Dehradun: कालसी क्षेत्र के चिट्टाड़ गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वाहन अनियंत्रित होकर वायाधार के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में आठ लोग सवार थे। एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान दो और की मौत हुई।
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरा बीआरओ का ट्रक, एक की मौत
घायलों का उपचार उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में जारी है। राजस्व पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
वहीं पछवादून दौरे पर आई टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने उपजिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और हादसे पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता भी जताई।
