Haldwani में डबल मर्डर का खुलासा, नशे और विवाद में दोस्त ही बने हत्यारे, 4 गिरफ्तार 

हल्द्वानी के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक गैंगस्टर अपराधी समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

शराब के नशे, आपसी विवाद और गुस्से की आग में अंधे हुए आरोपियों ने कंक्रीट के ब्लॉक से सिर कुचलकर पहले शुभम और फिर वारदात की चश्मदीद लक्ष्मी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Dehradun: तिब्बती मार्केट हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी के विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या, 12 लाख में दी थी सुपारी

एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने बताया कि बुधवार रात शुभम टम्टा और दीपेश लटवाल उर्फ राज निवासी उत्तरांचल विहार पीलीकोठी के बीच पार्टी का प्लान बना। दोनों शराब पीने चले गए। इस दौरान लक्ष्मी का फोन आया तो दोनों ने उसे भी साथ में ले लिया। इसके बाद तीनों बाइक से गल्ला मंडी पहुंचे और गोदाम की छत पर शराब पीने लगे।

हत्यारोपियों के अनुसार सौरभ ने पूर्व में शुभम के पिता पर टिप्पणी की थी। पार्टी के दौरान इसी बात का जिक्र होने पर उन दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने लगा तो अक्कू ने दोनों को थप्पड़ मार दिए।

इससे गुस्साए शुभम ने बिना गलती थप्पड़ मारने पर गुस्सा करते हुए अक्कू पर शराब थूक दी। इससे माहौल और गरमा गया। इसके बाद सभी नीचे आने लगे तो धक्का-मुक्की के दौरान लक्ष्मी लड़खड़ाकर गिरने लगी जिसे सौरभ ने पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। इस पर शुभम और सौरभ में मारपीट होने लगी।

विवाद बढ़ने पर हत्यारोपियों ने पास ही पड़े कंक्रीट के ब्लॉक से बेरहम तरीके से सिर कुचलकर शुभम की हत्या कर दी। लक्ष्मी के सामने पूरी वारदात हुई थी। इस पर दीपेश के कहने पर सबने मिलकर उसकी भी निर्मम हत्या कर दी।