CHAMOLI: तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभांरभ 

CHAMOLI: जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 एवं द्वितीय चरण की (जनसंख्या गणना) 2027 में किए जाने के दृष्टिगत जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों संबंधित अधिकारियों, चार्ज अधिकारी, चार्ज सहायक एवं अन्य कर्मचारियों हेतु तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का आज शुभारंभ किया गया।

जनपद में 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सम्पन्न कराई जाएंगी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं*

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित प्रशिक्षणार्थी को जनगणना-2027 के कार्यों को अपने कार्यों के साथ जिम्मेदारियां के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें। जो भी डाटा तैयार किया जाना है उसका भली भांति अपने स्तर से परीक्षण करते हुए कार्य करें।

जिला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर उप निदेशक राजू कुमार बनवारी निदेशालय जनगणना संचालन देहरादून ने बताया गया कि आगामी जनगणना, 2027 ऐतिहासिक एवं विशेष है। उन्होंने बताया कि यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। साथ ही, आरंभ से अंत तक संपूर्ण संचालन, पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन हेतु “जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिसे जनगणना का “मस्तिष्क” के रूप में जाना जा सकता है।